Fri 20 Nov 2026

ब्रेकिंग

VISHWANATH SAMACHAR 20/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 19/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 18/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 17/11/2026

VISHWANATH SAMACHAR 16/11/2026

बाल विवाह मुक्त भारत हेतु 100 दिवसीय : विशेष अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

Laxman Singh Yadav

Mon, Jan 19, 2026

धार। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धार श्री सुभाष जैन के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत हेतु 100 दिवसीय विशेष अभियान एवं हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वुमन अंतर्गत ग्राम देलमी, तहसील धार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में यदि किसी भी प्रकार के बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।

महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है, जिससे बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बाल विवाह रोकने हेतु पॉक्सो अधिनियम 2012, बालिका शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई।

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न कानूनों एवं सहायता केंद्रों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण) अधिनियम 2013, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना एवं दहेज निषेध अधिनियम के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, आश्रय, आपातकालीन सहायता, परामर्श, स्वास्थ्य एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अंत में महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

Tags :