शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय में गरिमामय आयोजन : हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
SANDEEP SEN Editor
Wed, Jan 28, 2026
देपालपुर। शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देपालपुर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस गरिमा, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रमेशचंद्र सोलंकी एवं विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सपना भदोरिया द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। राष्ट्रगान के साथ समूचा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
प्राचार्य श्रीमती सपना भदोरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। इसके पश्चात विद्यालय परिवार स्काउट बैंड के साथ जयस्तंभ चौक पहुँचा, जहां मुख्य समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि श्री सोलंकी ने गणतंत्र दिवस को लोकतंत्र के प्रति संकल्प का पर्व बताया। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश परमार ने किया। अंत में प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन