रेहगांव विद्यालय में तिथि भोज का भव्य आयोजन : पृथ्वीराज यादव के जन्मदिवस पर छात्र-छात्राओं को करवाया गया सामूहिक भोजन
Jitendra Chouhan Reporter
Fri, Dec 5, 2025
भीकनगांव (दीपक सलावट)। विकासखंड भीकनगांव के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रेहगांव में आज 4 दिसम्बर को समाजसेवी श्री ओम यादव के पुत्र श्री पृथ्वीराज यादव के जन्मदिवस के अवसर पर तिथि भोज का भव्य आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच प्रेम, सौहार्द और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शाला के सभी विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकगण — श्री जगदीश यादव, श्री शहीद खान, आतमाराम मंडलोई, किशोर पिपलदे, श्री रपेश कुमार श्रीमाली, श्रीमती सुनीता चौहान और श्री सूरजपाल मंडलोई का विशेष सहयोग रहा।
जनप्रतिनिधियों में ग्राम सरपंच श्रीमती रेखाबाई, राजू यादव, उपसरपंच श्री सुभाष यादव सहित अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। सभी ने बालकों को शुभाशीष देते हुए ऐसे प्रेरणादायी सामाजिक आयोजनों की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने समाजसेवी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सामाजिक मूल्यों एवं संस्कारों का संचार करते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन