Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

पर्यावरण संरक्षण की पहल में : देपालपुर से एक नाम बना मिसाल

SANDEEP SEN Editor

Sat, Jan 3, 2026

देपालपुर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और शहरी हरितीकरण को गति देने की दिशा में देपालपुर नगर परिषद की सक्रिय भागीदारी को सम्मानित किया गया। इंदौर नगरीय प्रशासन एवं विकास के संयुक्त संचालक सूर्या सिन्हा ने नगर परिषद देपालपुर के प्रतिनिधि जगदीश सिसोदिया को अभियान में उल्लेखनीय सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

यह प्रमाण पत्र 24 दिसंबर 2025 को आयोजित एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। कार्यशाला का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया गया, जिसमें शहरी क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति, जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर विस्तृत तकनीकी विमर्श हुआ।

संयुक्त संचालक श्री सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि अमृत हरित महाअभियान का उद्देश्य नगरीय निकायों को वृक्षारोपण, हरित पट्टियों के विकास, जैव विविधता संरक्षण और जनभागीदारी आधारित पर्यावरणीय गतिविधियों के माध्यम से हरित और स्वच्छ शहरों की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि देपालपुर नगर परिषद भविष्य में भी जनसहयोग से वृक्षारोपण, संरक्षण एवं संवर्धन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेगी।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर श्री जगदीश सिसोदिया ने कहा कि नगर परिषद द्वारा पृथ्वी को हरित एवं समृद्ध बनाने के लिए जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अमृत हरित महाअभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन