Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

देपालपुर के विकास कार्यों को मिलेगी गति : जिला पंचायत इंदौर में भरत आंजना बने विधायक प्रतिनिधि

SANDEEP SEN Editor

Mon, Feb 23, 2026

देपालपुर। क्षेत्रीय विकास कार्यों में गति लाने और जिला स्तर पर समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देपालपुर विधायक मनोज पटेल ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने जिला पंचायत इंदौर के लिए अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में भरत आंजना (निवासी ग्राम कनवासा, तहसील देपालपुर) की नियुक्ति की है। विधायक द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार भरत आंजना अब जिला पंचायत इंदौर में विधायक प्रतिनिधि के रूप में अधिकृत रहेंगे तथा जिला पंचायत की बैठकों, विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मामलों में विधायक का पक्ष रखेंगे। साथ ही वे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को जिला स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे। ज्ञात हो कि देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आवास योजना, मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर लगातार मांग उठती रही है। ऐसे में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विधायक मनोज पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भरत आंजना अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से करेंगे और जिला पंचायत स्तर पर देपालपुर क्षेत्र के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने भरत आंजना को बधाई देते हुए आशा जताई है कि उनकी नियुक्ति से देपालपुर क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन