बच्चों को बांटे विद्या आरंभ प्रमाण पत्र : नन्हे कदमों की बड़ी शुरुआत: आंगनबाड़ी में उत्साह से मनाया गया ग्रेजुएशन समारोह
Deepak Shinde Dhamnod
Tue, Mar 24, 2026

धामनोद। धार जिले के ग्राम सिसोदिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के अंतर्गत ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना रहा।
समारोह में आंगनबाड़ी के बच्चों को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती राजकुमारी विकी खराडे उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर लक्ष्मी जायसवाल, हेमलता परमार, सेवंत्री परमार, लीला ओसारी, रीना खराडे, भूरी मालीवाल एवं संजु मासुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह का समापन किया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन