Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

8 बोतलें जब्त—दुकान संचालक पर कार्रवाई तय : धामनोद में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त, खाद्य विभाग की कार्रवाई

Deepak Shinde Dhamnod

Mon, Mar 23, 2026

धार जिले के धामनोद स्थित केडिया फूड सुपर बाजार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक जब्त की है। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोनकर के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कृष्णा जंघरिया द्वारा दुकान में एक्सपायरी पेय पदार्थों की बिक्री की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर धार से पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। निरीक्षण के दौरान थम्सअप सहित अन्य कोल्ड ड्रिंक की करीब 7 से 8 बोतलें एक्सपायरी डेट की पाई गईं, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक्सपायरी उत्पादों का विक्रय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत गंभीर उल्लंघन है। मामले में संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जब्त सैंपलों की आगे जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में अन्य दुकानों की भी सघन जांच की संभावना जताई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन