मंडी भाव से नाराज किसान, महेश्वर चौराहे पर जाम कर जताया विरोध : धामनोद में चने के दाम को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, महेश्वर चौराहे पर चक्का जाम
Deepak Shinde Dhamnod
Mon, Mar 23, 2026
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत महेश्वर चौराहे पर सोमवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। चने के उचित दाम नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों के सड़क पर बैठ जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि मंडी में डॉलर चना 6800 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है, जो लागत के मुकाबले काफी कम है। किसानों ने मांग रखी कि चने का न्यूनतम भाव 8000 से 9000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और उचित दाम मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
किसानों ने मंडी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने में पूरी तरह विफलता रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर, चक्का जाम के चलते आमजन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा हुआ है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन