Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

नागदा-खाचरोद विधायक : दिलीप सिंह गुर्जर के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब

SANDEEP SEN Editor

Wed, Dec 10, 2025

नागदा/खाचरोद। क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं नागदा-खाचरोद के विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के जन्मदिन पर बुधवार को दिनभर शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में ईष्टमित्रों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन का दल-बल उनके निवास पर पहुंचा और विधायक को पुष्पभेंट कर दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन अवसर पर नगर में उत्सवी माहौल देखने को मिला। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अनेक सामाजिक संगठनों ने भी विधायक को सम्मान पत्र प्रदान किए। वहीं इंदौर से भी विशेष तौर पर राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बामनिया, संगठन पदाधिकारी अश्विन सिरोलिया और नरेन्द्र परमार अपने समर्थकों सहित विधायक का जन्मदिन मनाने पहुंचे।

इन्होंने विधायक गुर्जर को शाल-श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा जताया। इस दौरान विधायक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

दिनभर चले कार्यक्रम में मधुर संगीत, पुष्पवर्षा एवं केक कटिंग के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। विधायक निवास पर देर शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Tags :

मोहन पहलवान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन