Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

बेकार सिस्टम का गंदा नल-जल : ये देखो मौत का पानी पी रहा अझमेरासिस्टम का करप्शन जनता के सांथ खेल रहा खुनी-खेल

Jitendra Chouhan Reporter

Fri, Jan 30, 2026

अमझेरा- जितेद्र वौहान

नल जल योजना के नाम पर अफसरों ओर नेताओं ने वाह वही लूट ली ओर ठेकेदार को पूरी छूट दे दी आखिरकार क्यों बस अब जानना यह है कि इस योजना का लाभ किसे मिलना चाहिए था नेताओं को अफसर को या फिर ठेकेदार को पूछ रही है जनता क्या सरकार का करोड़ों रुपया लोगो को गंदी नालियों का पानी पिलाने के लिए खर्च किया गया। ताकि नगर जनों को सिधे मौत के मुंह में धकेल जा सके। यूं तो शासन-प्रशासन के नुमाइंदे खूब डिंगे हाकते रहते है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नाम का इस पर सवाल उठता है कि जब जनता गंदा और नालियों में भरा बदबूदार पानी पाएगी तो स्वस्थ कैसे रहेगी। यहां तो सीधे मौत का मंजर दिख रहा है साहब

ये हाल सरदारपुर तहसील की सबसे बड़ी पंचायत और टप्पा तहसील अमझेरा मे देखने को मिल रहे है। जहाँ स्पष्ट फर्जीवाड़ा लीपापोती इतनी की समस्या भी सर्मा जाए। सरकार का प्रदेश में मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का दावा खोखला निकला।

योजना सही पर - गंदे काम का गंदा पानी कैसे पीए जनता

नगर मे मेस्को डेम फिल्टर प्लांट नल-जल योजना को लेकर जनभागीदारी से करीब 13 लाख 56 हजार रुपये जुटाए थे।जिसके आधार पर सरकार ने 5 करोड़ 54 लाख स्वीकृत किए।25 अक्टूबर 2015 मे राजस्व मंत्री रामपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य व भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान  की अध्यक्षता में  शिलान्यास किया गया था भूमि पूजन के दौरान अतिथियों का दावा था की योजना को प्रदेश भर में मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे। यह दावा पूरी तरह खोखला निकला

धरातल पर यह देखने को मिल रहा है कि नगर के हर एक गली मोहल्ले में जगह-जगह नल जल योजना के नल नालियों में खड़े हैं। और यही नहीं पाइप लाइन भी जगह पर टूटी फुटी पड़ी है और उन्हें देखने वाला कोई नहीं अब लोग अपनी ही आंखों से अपने ही घर में गंदा पानी आते देखकर अपने परिवार ओर बच्चों को कैसे पिलाएं

पीएचई विभाग को सरकार से आए करोड़ों रुपए की योजना का लाभ जनता तक ही नहीं बल्कि हर घर साफ सुथरा और स्वच्छ जल पहुंचने का काम दिया था जिसमें कुछ लोग बताते हैं कि पीएचई विभाग मे बैठे अफसर शायद नेता और ठेकेदार भली भांति परिचित है तभी तो पूरी तरह से यह निष्क्रियता दिखाई है अब जनता द्वारा बड़े घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है इसका जवाब देही कौन

नगर वासियों का फुटा आक्रोश

गरीब आदिवासी बस्ती के साथ कहे तो अमझेरा के हर गली मोहल्ले में लाइन टूटी फटी पड़ी है कई जगहों पर नालियों में नल खड़े हैं।जिससे गंदा और बदबूदार पानी आता है डर तो यह है कि कहीं इंदौर जैसी स्थिति ना हो जाए।मैंने  ठेकेदार के जानने के बारे में प्रयास किया था अभी तक यही नहीं पता कि ठेकेदार कौन है। खराब कार्य के कारण ग्राम पंचायत भी हैंडोवर नहीं ले रही है -

ग्राम पंचायत उप सरपंच-अर्जुन मोहनिया

पानी के लिए पहले के दिनों में बहुत परेशान हुआ करते थे सोचा था नल-जल योजना आने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। दिनभर मजदूरी का काम करते हैं घर आते ही शुद्ध जल मिल जाए तो थोड़ी राहत महसूस हो जाती है। मेरे घर के साथ पूरे मोहल्ले में नालीयों में नल लगे हुए है। और नाली भी कहां है चार-पांच इंच की जगह जहां हमेशा गंदगी भरी रहती है।इधर तो नलों में गंदा पानी आता है हम तो हैंडपंप से ही लाकर पानी पीते हैं-

महेश परमार वार्ड क्रमांक 10 रविदास मोहल्ला

आलम यह है कि अगर किसी के घर सामने लाइने टूटी-फटी पड़ी है। जिसमें नालियों का गंदा पानी आ रहा है। उसको सुधारने के लिए नल जल योजना से संबंधित कर्मचारियों को बुलाते हैं तो उनके द्वारा बताया गया सामान बाजार से खरीद कर उन्हें देना पड़ता है चाहे वह हजार का हो या उससे ज्यादा काम करने के बाद उन्हें अलग से 7-8 सो रुपए देना पड़ रहा है। हम तो पीने के लिए टैंकर से पानी बुलवाते हैं

कृष्ण केवट- वार्ड क्रमांक 2,3 भोई मोहल्ला

जो मैस्को डेम से पानी आता है उस पानी को गांव में वितरण करने के लिए जगह-जगह चैंबर बने हुए उन चैंबर से पानी बाहर आता है और वही पानी वापस चेंबरों के अंदर चला जाता है।वही गंदा पानी नलों के माध्यम से वापस आता है। अगर ऐसा पानी पीने के लिए उपयोग करेंगे तो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है-

राकेश जैन अंबिका मार्ग

Tags :

Jitendra Chauhan

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन