Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती में उमड़ा विशाल जनसमूह : देपालपुर में अयोध्या आंदोलन की स्मृति पर भव्य धार्मिक आयोजन

दीपक सेन, देपालपुर (जिला सांवेर)।
1992 अयोध्या आंदोलन की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल देपालपुर प्रखंड द्वारा शनिवार को बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर परिसर में दिव्य एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। सुबह आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सामूहिक महाआरती में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में बजरंग दल देपालपुर प्रखंड अध्यक्ष राहुल चांदना, महामंत्री करण शर्मा, जिला संयोजक दिनेश गुर्जर शर्मा, प्रखंड संयोजक सीताराम शर्मा, प्रचार प्रसारक दीपक सेन सहित सर्व हिंदू समाज एवं प्रखंड टोली के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही। “जय श्रीराम” एवं “हनुमान जी की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा बालाजी मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन हिंदू समाज की एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रतीक है। स्थानीय नागरिकों ने भी इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा व सांस्कृतिक गौरव को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यक्रम न केवल अयोध्या आंदोलन की स्मृति का सम्मान था, बल्कि समाज को धर्म, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा के सूत्र में बाँधने वाला आध्यात्मिक संगम भी बना।

Tags :

दीपक सेन लिम्बोदापार

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन