Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

मालवा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का एमपी यूथ गेम्स में चयन : खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 में मालवा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

SANDEEP SEN Editor

Wed, Jan 28, 2026

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 में मालवा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

देपालपुर। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी खेल प्रतियोगिता खेलो एमपी यूथ गेम्स–2026 के अंतर्गत नगर के मालवा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, देपालपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय के छात्र प्रवेश गुर्जर, हिमांशु भगत एवं अतुल दयाल का चयन रस्साकशी प्रतियोगिता हेतु किया गया है, जबकि यशराज गहलोत का चयन 400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तर एवं संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। चयनित विद्यार्थी रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 30 एवं 31 जनवरी 2026 को उज्जैन तथा 400 मीटर रिले दौड़ के लिए 29 एवं 30 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक श्री रामनारायण पांचाल, प्राचार्य श्रीमती दीपाली गुप्ता, अश्विन पांचाल, रोशन पांचाल, श्रीमती मनोरमा गुप्ता सहित समस्त विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रस्साकशी टीम देपालपुर ब्लॉक समन्वयक जयपूरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के कोच गोविन्दा सिंदुरिया एवं शैलेन्द्र चौहान के नेतृत्व में उज्जैन व भोपाल में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय की इस सफलता से नगर में हर्ष का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन