Sun 04 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

भात-पूजन एवं अन्य पूजन के माध्यम से : मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति को वर्ष 2025 में 5 करोड़ रुपए से अधिक की आय प्राप्त हुई

SANDEEP SEN Editor

Mon, Jan 5, 2026

-दिव्यांग एवं असहाय दर्शनार्थियों को व्हीलचेयर पर लाकर  सुलभ एवं व्यवस्थित  दर्शन करवाए जाते है

उज्जैन 03 जनवरी। प्रशासक श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति श्री केके पाठक ने जानकारी दी कि शिप्रा तट स्थित मंगलग्रह की उत्पत्ति स्थान भगवान श्री मंगलनाथ जी के मंदिर उज्जैन पर प्रदेश ही नहीं अपितु देश-विदेश से प्रति दिन की प्रातः काल की आरती पश्चात 7:00 बजे से निर्धारित समय-सीमा दोपहर पश्चात 3:30 बजे तक सतत रूप से  भात पूजन एवं अन्य पूजन के लिए यजमानों का  सतत रूप से आगमन होता है।

   विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री मंगलनाथ जी के मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के अतिरिक्त भात पूजन के साथ ही साथ जैसे- भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति, मंगल दोष निवारण तथा समस्त रोगों के निवारणार्थ  यजमानों का आना बना रहा।

   मंदिर पर आने वाले यजमानों की पूजन मंदिर के विद्वान पंडितगणों/आचार्यगणों द्वारा संपूर्ण विधान के साथ  पूजन संपन्न करवाई जाती हैं। इन पूजनों की  कंप्यूटरीकृत/मैन्युअल शासकीय रसीदें मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों द्वारा बनाई जाती हैं।

     प्रशासक द्वारा यह बताया गया कि कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह कलेक्टर के सक्षम नेतृत्व तथा अविअ/अध्यक्ष एवं तहसीलदार/सचिव श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के कुशल मार्गदर्शन में इस कैलेडंर वर्ष में इन रसीदों से मंदिर समिति को दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31, दिसम्बर 2025 की अवधि में राशि रुपए-5,46,17,599/- *(रुपए पांच करोड़, छियालीस लाख, सत्रह हजार, पांच सौ निन्यानवे मात्र)की आय मंदिर समिति को प्राप्त हुई।

 मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक द्वारा यह भी बताया गया कि दिव्यांग एवं असहाय दर्शनार्थियों को मंदिर समिति के कर्मचारियों के द्वारा व्हीलचेयर पर लाकर मंगलनाथ जी के सुलभ एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए जाते हैं। साथ ही प्रशासक द्वारा यह भी बताया गया कि जिन दर्शनार्थियों को जल्दी रहती है उन्हें विशेष दर्शन पास (प्रति व्यक्ति रुपए 100/-) की व्यवस्था के आधार पर व्यवस्थित रूप से सभी कर्मचारियों के सहयोग से दर्शन कराए जाते हैं।

  प्रशासक श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा यह भी बताया गया कि सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए मंगलनाथ मंदिर के विकास एवं विस्तार के कार्य हेतु प्रथम चरण की कार्य की स्वीकृति श्री आशीष सिंह संभाग आयुक्त द्वारा देते हुए कार्य का क्रियान्वयन एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण उज्जैन के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रशासक द्वारा यह भी बताया गया है कि मंगलनाथ मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु/दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के सक्षम नेतृत्व में इस मंदिर के लिए दूसरे चरण का लिए बड़ा प्रोजेक्ट भी तैयार किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन