इंदौर प्रेस क्लब के मिलन समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव हुए शामिल : पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
Ajay Jain Reporter
Wed, Dec 10, 2025
इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मिलन समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सहभागिता करते हुए पत्रकार बंधुओं से सौजन्य भेंट की। महापौर ने पत्रकारों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनके सुझावों व समस्याओं को गंभीरता से सुना। समारोह के दौरान महापौर भार्गव ने इंदौर नगर निगम से संबंधित पत्रकारों की लंबित एवं प्रमुख समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की सुविधाओं एवं कार्यपरिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए निगम पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से कार्य करेगा। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के पदाधिकारी श्री दीपक कर्दम, श्री प्रदीप जोशी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम सौहार्द्र, संवाद और सकारात्मकता के वातावरण में संपन्न हुआ।
Tags :
इंदौर प्रेस क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन