जनहित कार्यों को दी प्राथमिकता : देपालपुर में नए एसडीएम प्रदीप सोनी ने संभाला पदभार
SANDEEP SEN Editor
Wed, Feb 25, 2026

देपालपुर। बुधवार को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय देपालपुर में नवागत एसडीएम प्रदीप सोनी ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के समयबद्ध समाधान, निर्वाचन संबंधी कार्यों तथा आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने की बात कही। इस अवसर पर शासन से पंजीकृत संस्था देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष संदीप सेन, उपाध्यक्ष बाला जाधव, कोषाध्यक्ष सोमिल मेहता तथा बेटमा प्रेस क्लब इकाई अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा में एसडीएम सोनी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित राजस्व प्रकरणों की विशेष समीक्षा की जाएगी तथा राजस्व अमले को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदीप सोनी इससे पूर्व जूनी इंदौर में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। देपालपुर अनुविभाग में बीते समय से सामने आ रही राजस्व गड़बड़ियों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम् वर्मा ने 21 फरवरी को आदेश जारी कर उन्हें देपालपुर में पदस्थ किया है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ देपालपुर अनुविभाग को मिलेगा और लंबित प्रकरणों में तेजी आएगी। आमजन को भी नए एसडीएम से पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन की उम्मीद है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन