Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

गौतमपुरा पुलिस को बड़ी सफ़लता : 5 हजार का इनामी स्थाई वारंटी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

SANDEEP SEN Editor

Sun, Jan 18, 2026

गौतमपुरा। इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा सभी थानों को स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश द्विवेदी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देपालपुर संघप्रिय सम्राट के मार्गदर्शन में थाना गौतमपुरा की एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अलका मेनिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बीते 5 वर्षों से फरार 5,000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी रामसिंह पिता गोपाल सिंह, जाति राजपूत, उम्र 31 वर्ष, निवासी शंकरनगर खेड़ी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/15 अंतर्गत धारा 420, 467, 468 भादंवि में स्थाई वारंट जारी था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देपालपुर में प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अलका मेनिया, सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह चौहान, आरक्षक नरसिंह परमार, आदित्य सिंह एवं अनुराग मकवाना की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा टीम की तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली की प्रशंसा की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन