Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

महामंडलेश्वर विजय रामदासजी महाराज के शिष्य रविदास का हुआ पट्टाभिषेक : संत महोत्सव के दौरान संतो ने महंती प्रदान की

SANDEEP SEN Editor

Sun, Dec 21, 2025

बेटमा (भूपेन्द्र पंचोली)। छोटा बेटमा तालाब किनारे श्रीविजय रामेश्वरम महादेव मंदिर आश्रम में माँ अहिल्या मालवा षड्दर्शन विरक्त मण्डल एवं रेवा मण्डल द्वारा संतो की उपस्थिति में महामंडलेश्वर श्रीविजय रामदास महाराज के शिष्य रविदास जी महाराज का पट्टाभिषेक प्रदान कर उन्हें गादीपति घोषित किया गया अब से श्री रविदास जी महाराज अब से मालवा मिल आश्रम की महंती देखेंगे। संत महोत्सव के दौरान दोनों मंडलों एवं अन्य संतों के सानिध्य में चादर विधि, महंती की उपाधि व पट्टाभिषेक प्रदान की गई। रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में श्री विजय रामेश्वर महादेव मंदिर छोटा बेटमा तालाब के पास महाप्रसाद महोत्सव में महाभिषेक, महाआरती का आयोजन किया गया था जिसमें कई गाँव के लोगो ने हिस्सा लिया लिया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संतो एवं विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में चादर पहनाकर एवम फूल मालाओं से लाद कर नए महंत का स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि महामंडलेश्वर श्री विजय रामदास जी महाराज द्वारा लगातार आश्रम पर यज्ञ, कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान आदि के कार्यक्रम होते रहते है।

संतो ने दिया आशीर्वाद- पट्टाभिषेक कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छोटा बेटमा पधारें संतो ने रविदास जी महाराज को आशीर्वाद देते हुए सनातन धर्म के प्रचार प्रसार, गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन, मानव व विश्व कल्याण के लिए तत्पर रहने, गीता, गंगा, गौमाता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने का आशीर्वाद दिया।

रेवा मण्डल के अध्यक्ष रामकृपाल दास जी महाराज महू, माँ अहिल्या मालवा षटदर्शन मण्डल के अध्यक्ष महंत मंगलदास जी महाराज बड़ी ग्वालटोली सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन