Sat 03 Oct 2026

ब्रेकिंग

विश्वनाथ समाचार 15/09/2026

सांवरिया सेठ बने स्विट्ज़रलैंड की भक्त के भाई

बच्चे के अपहरण से लेकर पांच ब्लाइंड मर्डर सुलझाने तक कई चुनौतीपूर्ण मामलों में निभाई अहम भूमिका

सीसीटीवी निगरानी से लेकर सौर ऊर्जा तक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, पंचायत स्तर पर स्मार्ट सिस्टम विकसित करने की पहल

महिदपुर से कावड़ लेकर पहुंची 106 वर्षीय महिला, महाकाल मंदिर में हुए सुगम दर्शन

लेखापाल 14,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई, महानिदेशक के निर्देश पर ट्रैप ऑपरेशन सफल

Ajay Jain Reporter

Thu, Dec 11, 2025

इंदौर। भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने गुरुवार को महत्वपूर्ण ट्रैप कार्रवाई कर जनजातीय कार्य विभाग, झाबुआ के लेखापाल को रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी लेखापाल जामसिंह अमलियार को आवेदक से ₹14,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब श्री शांतिलाल वसुनिया, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय अंबापाड़ा (संकुल केन्द्र बोलासा, विकासखंड पेटलावद, जिला झाबुआ) ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी कि उनके विरुद्ध लंबित शिकायत को समाप्त कराने के नाम पर जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ लेखापाल जामसिंह अमलियार द्वारा ₹50,000 की अवैध मांग की जा रही है। शिक्षक के अनुसार 29 अक्टूबर 2025 को सहायक आयुक्त झाबुआ द्वारा अतिथि शिक्षकों की पदस्थापना में कथित अनियमितता को लेकर उन्हें कारण बताओ सूचना जारी की गई थी। आवेदक ने 30 अक्टूबर को ही अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया था, बावजूद इसके शिकायत निपटाने के लिए रिश्वत मांगने का दबाव बनाया जा रहा था।

आवेदक ने इस संबंध में शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक (विपुस्था), लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर आज 11 दिसंबर को ट्रैप दल का गठन किया गया। योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी जामसिंह अमलियार को ₹14,500 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

ट्रैप दल में शामिल अधिकारी—
कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक पवन पटोरिया एवं आरक्षक आशीष नायडू।

लोकायुक्त संगठन ने संदेश दिया है कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस प्रकार की शिकायतों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

इंदौर लोकायुक्त

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन