हम शस्त्र ओर शास्त्र दोनों को पूजने वाले लोग : बेटमा में गूंजा हिंदुत्व का शंखनाद: 'जो राम का है, वो मेरा है' के उद्घोष से गुंजायमान हुआ आकाश
Jivan doliya
Sun, Jan 18, 2026

बेटमा। धर्म, संस्कृति और शौर्य के अद्भुत संगम के साथ बेटमा में 'विराट हिंदू सम्मेलन' सानंद रविवार को स्थानीय बियाणी गार्डन संपन्न हुआ । इस भव्य आयोजन में जहां एक ओर संतों का आशीर्वाद बरसा, वहीं दूसरी ओर युवाओं ने मलखंब पर हैरतअंगेज प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह की दाद बटोरी वही बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समाज को एकता का संदेश दिया।
राम को मानने वाला हर व्यक्ति मेरा भाई हैं, राम ने मर्यादा सिखाई है, समरसता को जिया है, कुटुंब का प्रबोधन किया हैं, एक आदर्श प्रस्तुत किया है जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारे जीवन मे राम ही राम बसे हैं उक्त विचार संघ शताब्दी के अवसर पर देशभर में हो रहे हिंदू सम्मेलन को लेकर बेटमा में रविवार को स्थानीय बियाणी गार्डन में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण, शस्त्र एवं शास्त्र के पूजन एवं गौमाता के पूजन साथ प्रारंभ हुई। छात्रावास की बालिकाओं द्वारा भगवान श्रीगणेश की सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत गमेश मलखंब द्वारा हनुमान चालीसा पर साहसिक करतब दिखाते हुए एक से बढ़कर एक उम्दा प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में जैन संत मुनि श्रीउत्तम रत्न सागर जी महाराज ने युवाओ को प्रेरणादायक उद्धबोधन दिया। उन्होंने कहा कि क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु हैं। क्रोध में लोग अपना बहुत कुछ गवां देते हैं और पश्चात के कुछ नही बचता। उन्होंने कहा कि सच्चा रिश्ता स्वार्थ से नही संस्कारो से होता हैं जो राम को मानता हैं वो मेरा हैं जिसके हाथ मे त्याग का प्रतीक भगवा है वो मेरा हैं। सन्यासी अघोरी बाबा ने लव जिहाद से अपनी बेटियों को बचाने के लिए अभिभावकों को भी सतर्क रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हम शास्त्र को भी पूजते है और शस्त्र को भी चलाना जानते हैं कोई भी विधर्मी सनातन का बाल बांका नही कर सकता। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह संघचालक मोहन जोशी ने संघ के शताब्दी वर्ष के बारे में बताते हुए संघ के पंच प्राण सामाजिक समरसता, कुटुंब, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन व स्वदेशी पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति संयोजक दिनेश गर्ग, माया खंडेलवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र पंचोली ने किया। आभार रवि यादव ने माना।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन